प्री-वेडिंग शूट के बहाने कोलकाता के फोटोग्राफरों को रांची बुलाया, होटल से 12 लाख के हाई-टेक कैमरे उड़ाए

Ranchi: राजधानी के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित होटल राजधानी प्लाजा से शादी के प्री-वेडिंग फोटोशूट के नाम पर कोलकाता के दो...

Ranchi: राजधानी के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित होटल राजधानी प्लाजा से शादी के प्री-वेडिंग फोटोशूट के नाम पर कोलकाता के दो पेशेवर फोटोग्राफरों को बुलाकर करीब 12 लाख रुपये के हाई-टेक कैमरे और उपकरण चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में मुख्य साजिशकर्ता विश्वजीत सिन्हा उसके सहयोगी रितेश और यूपीआई खाताधारक धीरज कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया है. इस संबंध मे डेलीमार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

खाने खाने के लिए पले जाकर दिया वारदात को अंजाम

कोलकाता (उत्तर 24 परगना) निवासी फोटोग्राफर राहुल दास और धनंजय घोष को विश्वजीत सिन्हा ने 18 अगस्त को फोन कर रांची में प्री-वेडिंग शूट का ऑफर दिया और 4,000 रुपये एडवांस ऑनलाइन ट्रांसफर किए. 20 अगस्त की रात जब दोनों हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से पहुँचे, तो स्टेशन पर आरोपी रितेश उन्हें रिसीव कर होटल राजधानी प्लाजा के कमरा नंबर 303 में ले गया. कुछ ही देर बाद रितेश दोनों को यह कहकर बाहर डिनर पर ले गया कि कमरे में ताला लगा है और परिसर सीसीटीवी की निगरानी में है, इसलिए महंगे उपकरण सुरक्षित रहेंगे. जब दोनों रात 10:30 बजे खाना खाकर लौटे, तो कमरे से दोनों कैमरा बैग और सभी उपकरण गायब थे.

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, पुलिस कर रही छापेमारी

होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक अज्ञात युवक डुप्लिकेट चाबी से कमरा खोलकर ‘ट्राइपॉप’ लिखा काला बैग लेकर तेजी से बाहर निकलता दिखाई दिया है.

चोरी गए प्रमुख उपकरण 

– Sony A7 IV एवं sony
FX3 कैमरा बॉडी
– सिग्मा 35mm, 85mm और विल्ट्रोक्स लेंस
– DJI RS4 गिम्बल, गोडॉक्स फ्लैश, विल्ट्रोक्स मॉनिटर और एक्सेसरीज
कुल अनुमानित कीमत: लगभग ₹12,00,000/-
मामले डेलीमार्केट पुलिस ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर सामान बरामद कर लिया जाएगा.
ALSO READ: रांची में धरना-प्रदर्शन और रैली के लिए अब पहले लेनी होगी अनुमति, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *