Click Here
Click Here
Click Here

गम्हरिया प्रखंड के अभ्यर्थियों हेतु शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा का आयोजन

सरायकेला: जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत आज बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला...

सरायकेला: जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत आज बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में गम्हरिया प्रखंड के अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया.

इस अवसर पर कुल 1086 अभ्यर्थियों में से 650 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें 381 पुरुष एवं 269 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि 436 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत आयोजित दौड़ में कुल 233 अभ्यर्थी सफल हुए, जिनमें 48 पुरुष एवं 185 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं.

परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों एवं पारदर्शिता के साथ सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा रहा है. अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा की सुचारू व्यवस्था हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *