Koderma: वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोडरमा घाटी स्थित ललकी मोड़ जंगल से अहले सुबह अवैध रूप से खैर प्रजाति के लकड़ी लोड पिकअप वैन को जब्त किया. घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक वन्य प्राणी प्रक्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कोडरमा वन्य प्राणी प्रक्षेत्र अंतगर्त ललकी जंगल से अवैध रूप से खैर लकड़ी को पिकअप वैन में लोड कर तस्करी किया जा रहा है, जिसके बाद रेंजर राम बाबू के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने उक्त जंगल मे छापामारी अभियान चलाकर खैर लोड पिकअप वैन को जब्त किया. हालांकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए वाहन चालक व अन्य लोग फरार होने में सफल रहे. छापामारी अभियान में वनरक्षी छत्रपति शिवाजी, किशोर यादव, दुर्गा महतो, पवन कश्यप, कुंदन कुमार,गोपाल यादव आदि शामिल थे.



