NewsWave Desk : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है. इस पर भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया जारी दी है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को यह सम्मान मिलना विपक्ष के लिये जोरदार तमाचा है. जो ‘इस्लामोफोबिया का विमर्श’ फैलाते है. पार्टी ने कहा कि यह सम्मान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ते वैश्विक भरोसे और विश्व मंच पर भारत के बढ़ते कद को दर्शाता है. उन्होंने बयान में कहा कि मोदी के आलोचकों, कूटनीति पर शक करने वालों और इस्लाम-विरोधी नफरत फैलाने वालों के लिए, यह सम्मान मिलना मुश्किल भरा है. यह सम्मान उन सभी आरोपों को गलत साबित करती है. जिसमें बताया जाता है कि नरेंद्र मोदी मुस्लिम विरोधी है. सम्मान इंडोनेशिया ने दिया है, जहां सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी है.
अन्य मुस्लिम देशों से भी मिला है सम्मान
शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है. जब उन्हें किसी मुस्लिम देश से सम्मान मिला हो. सऊदी अरब, फलस्तीन, मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मिस्र और ओमान इन सभी देशों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है. जो देश के लिये गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि इस सम्मान के साथ ही इस्लामोफोबिया का विमर्श पूरी तरह ध्वस्त हो गया.

ALSO READ : नक्सली योगेंद्र गंझु ने दाखिल की जमानत याचिका, 14 जुलाई को आएगा फैसला


