pakud : पाकुड़ पुलिस का अवैध नशे कारोबारी के खिलाफ एक्शन जारी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के कारोबार करने वाले को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. नगर थाना क्षेत्र के कालिकापुर स्थित बंद बीड़ी फैक्ट्री के पीछे तालाब के पास ब्राउन शुगर बेचा जा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.
कालिकापुर में पुलिस की छापेमारी, ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
SP अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के कालिकापुर स्थित बंद बीड़ी फैक्ट्री के पीछे तालाब के पास अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद -बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही एसपी अनुदीप सिंह ने SDPO पाकुड़ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया. गठित छापेमारी दल नगर थाना क्षेत्र के कालिकापुर स्थित बंद बीड़ी फैक्ट्री के पीछे पहुंचे,जहां पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. गठित छापेमारी दल ने भाग रहे एक व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली. इस दौरान पुलिस ने उनके पास से 29 पुड़िया ब्राउन शुगर और 21000 नगद राशि बरामद किया. गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत शमशेरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है.
Also Read : राष्ट्रीय अंबेदकर अवार्ड से नवाजे गए भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह



