पटेल चौक पर झुका पुलिस का सीसीटीवी कैमरा, निगरानी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका

Palamu: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के लिए पलामू पुलिस द्वारा लगाए गए...

Palamu: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क पर आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के लिए पलामू पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में पटेल चौक पर लगा कैमरा तेज आंधी के कारण क्षतिग्रस्त होकर कई दिनों से झुका हुआ है. कैमरे का रॉड टेढ़ा हो जाने से वह ऊपर से गुजर रहे तारों के सहारे टिका हुआ है, जिससे कभी भी नीचे गिरने की आशंका बनी हुई है.

मुख्य सड़क पर बना हादसे का खतरा

बताया जाता है कि नीचे जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर लगातार वाहनों और लोगों का आवागमन रहता है. ऐसे में किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है. वहीं कैमरा नीचे की ओर मुड़ जाने से निगरानी व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी घटना के बाद अपराधियों की पहचान करने में भी परेशानी हो सकती है, क्योंकि स्पष्ट फुटेज नहीं मिल पाएगा.

ALSO READ: रांची से लापता मासूम अदिति का अब तक कुछ पता नहीं, पुलिस ने की घोषणा, सूचना देने वाले को अब मिलेगा एक लाख रुपया का इनाम

स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की

हुसैनाबाद के स्थानीय समाजसेवी पीपी ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि झुका हुआ कैमरा जल्द ठीक कराया जाए, जिससे घटना-दुर्घटना होने पर सही फुटेज मिल सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *