हजारीबाग : डीसी ने किया छड़वा डैम का निरीक्षण, सौंदर्यीकरण कार्यों की ली जानकारी

Hazaribagh : डीसी हेमंत सती ने रविवार को छड़वा डैम का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने डैम परिसर में प्रस्तावित अत्याधुनिक...

Hazaribagh : डीसी हेमंत सती ने रविवार को छड़वा डैम का निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने डैम परिसर में प्रस्तावित अत्याधुनिक विकास कार्यों, पर्यटकों की सुरक्षा और वहां दी जाने वाली जन सुविधाओं की जानकारी ली. डैम पर्यटन स्थल के रूप में आधिकारिक तौर पर अधिसूचित किया गया है. ऐसे में डैम के कायाकल्प और विकास कार्यों की समीक्षा इस दौरान डीसी ने की. इस दौरान डीसी ने डैम के जलग्रहण क्षेत्र के पास पर्यटकों के लिए प्रस्तावित बोटिंग सुविधा, बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए बनने वाले अत्याधुनिक पार्क निर्माण स्थल, सांस्कृतिक व प्रशासनिक गतिविधियों के लिए प्रस्तावित बहुउद्देशीय भवन निर्माण स्थल और दूर-दराज से आने वाले वाहनों के लिए बनने वाले विशाल व सुरक्षित पार्किंग स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. उपायुक्त ने मौके पर मौजूद जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी और अन्य अभियंताओं को योजना से संबधित दिशा निर्देश दिये.

सुदंरता के साथ सुरक्षा जरूरी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने डैम की सुरक्षा और उसकी संरचनात्मक मजबूती को लेकर गहरी संवेदनशीलता दिखाई. डैम के एक हिस्से में क्षतिग्रस्त हो चुके लोहे के गेट को देखा. उपायुक्त ने मौके पर ही नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता को निर्देशित किया कि डैम के इस क्षतिग्रस्त गेट के नए सिरे से निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया जायें. इसके लिये जल संसाधन विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों से तालमेल बिठाकर एक मजबूत प्राक्कलन अविलंब तैयार करें. उपायुक्त ने साफ शब्दों में कहा कि पर्यटन के विकास के साथ-साथ डैम की सुरक्षा और पानी के दबाव को सहेजने वाली संरचनात्मक मजबूती से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

युवाओं को मिलेगा रोजगार

उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि डैम के सौंदर्यींकरण से सैकड़ों स्थानीय बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और छोटे दुकानदारों को रोजगार एवं स्वरोजगार के कई बड़े और नए अवसर भी प्राप्त होंगे. इस बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त रिया सिंह, नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

 

ALSO READ : रांची से लापता मासूम अदिति का अब तक कुछ पता नहीं, पुलिस ने की घोषणा, सूचना देने वाले को अब मिलेगा एक लाख रुपया का इनाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *