Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: गैस कटर से दुकान में सेंध, संतोष ज्वेलर्स से लाखों की चोरी, CCTV में कैद वारदात

Bokaro: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जुनौरी गांव स्थित संतोष ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने बीती रात गैस कटर का उपयोग कर चोरी...

गैस कटर से दुकान में सेंध
गैस कटर से दुकान में सेंध

Bokaro: चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के जुनौरी गांव स्थित संतोष ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने बीती रात गैस कटर का उपयोग कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश दुकान की लोहे की ग्रिल व ताले काटकर अंदर प्रवेश कर गए. इसके बाद तिजोरियों तथा शेल्फ पर रखे बहुमूल्य आभूषणों व नकदी पर हाथ साफ कर लिया. प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी की रकम लाखों में हो सकती है, जबकि सटीक नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है.

CCTV फुटेज के आधार पर जांच तेज

दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई. फुटेज में देखा जा सकता है कि अंधेरे का फायदा उठाकर कम से कम दो-तीन युवक दुकान के गेट के पास आते हैं, गैस कटर से ग्रिल काटते हैं और कुछ ही मिनटों में अंदर दाखिल होकर तिजोरी को भी निशाना बनाते हैं. सीसीटीवी की स्पष्ट फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुट गई है.

चोरी की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना प्रभारी बिक्रम कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. थाना प्रभारी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दुकान के ताले व ग्रिल पर गैस कटर से कटने के निशान मिले हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है. साथ ही आसपास के व्यापारियों व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. उन्होंने कहा कि फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी.

ALSO READ: गिरिडीह: बिजली संकट पर सक्रिय हुआ केसीसीआई, विद्युत अधिकारियों संग बैठक में हुई कई मुद्दों पर चर्चा

व्यापारियों ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग

स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों ने चोरी की घटना पर चिंता जताई. कई व्यापारियों ने बताया कि हाल के दिनों में इलाके में सुरक्षा व्यवस्था में कमी महसूस की जा रही है. ऐसी घटनाओं की बढ़ती प्रवृत्ति से व्यापारी तनाव में हैं. जिला प्रशासन व पुलिस से इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा व्यापारियों को सतर्क रहने की अपील की गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *