धनबाद के कतरास में फायरिंग मामले का पुलिस ने किया खुलासा: पिस्टल, कारतूस और स्कॉर्पियो के साथ 3  अपराधी गिरफ्तार

Dhanbad: धनबाद के कतरास में हुए फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने...

Dhanbad: धनबाद के कतरास में हुए फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार और वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं. इस पूरी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है.

क्या है पूरा मामला

प्रेस वार्ता में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती 27 मई की रात कतरास के छाताबाद इलाके में दो गुटों अमित यादव गुट और विकास बजरंगी गुट के बीच पुरानी दुश्मनी को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि इलाके में दहशत फैलाने और एक-दूसरे को डराने के उद्देश्य से अपराधियों ने तीन से चार चक्र अंधाधुंध हवाई फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और डर का माहौल पैदा हो गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की गई. पुलिस टीम ने आरोपियों के छिपने के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जिनमें आनंद कुमार यादव, विवेक कुमार ठाकुर और करण कुमार दास शामिल है.

Read Also: पाकुड़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को मिली राहत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *