Click Here
Click Here
Click Here

चोरीकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात सहित नगदी बरामद

Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में 13 जून को उमेश साहा के घर में हुई दिनदहाड़े चोरी मामले में पुलिस ने...

Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में 13 जून को उमेश साहा के घर में हुई दिनदहाड़े चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने के जेवरात और नगद राशि बरामद की है.

संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में पूछताछ की

घटना के बाद पीड़िता के शिकायत पर लिट्टीपाड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और लगातार छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना का आधार पर पुलिस ने पाकुड़ से दो संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनों की संलिप्ता सामने आई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जिसके बाद उनके निशानदेही पर चोरी किए गए सोने की जेवरात सहित नगदी बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.दोनों महिला आरोपी पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र के धूलियान रेलवे स्टेशन इलाके की रहने वाली बताई जा रही है.

ALSO READ: NEET परीक्षा को लेकर हजारीबाग में अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के बाहर निषेधाज्ञा लागू, होटलों में जांच अभियान तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *