Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग के बरही में अवैध आरा मिलों पर वन विभाग का बड़ा छापा, भारी मात्रा में लकड़ी जब्त

Hazaribagh: हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के निर्देश पर बरही वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ सोमवार को वन विभाग ने...

Hazaribagh:  हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के निर्देश पर बरही वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ सोमवार को वन विभाग ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया. आईएफएस अधिकारी मोहित कुमार बंसल के नेतृत्व में बरही और चौपारण रेंज के वनकर्मियों की संयुक्त टीम ने मौजा करगईयो एवं गैपहाड़ी गांव में संचालित अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई की. अभियान में बरही पुलिस की टीम भी शामिल रही. छापेमारी के दौरान वन विभाग ने दो अवैध आरा मशीन, करीब 300 घन फीट अवैध बोटा लकड़ी, लगभग 30 घन फीट चिरान लकड़ी, दो जनरेटर इंजन, लकड़ी की कुन्नी, आरा पत्ती समेत अन्य उपकरण जब्त किए.

मौके से फरार हुए कारोबारी

कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वन विभाग की टीम को देखते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए. अधिकारियों ने पूरे परिसर की तलाशी लेकर अवैध रूप से संचालित गतिविधियों के साक्ष्य एकत्र किए. वन विभाग ने इस मामले में दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन वाद दर्ज किया है. विभाग द्वारा अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की दिशा में कार्रवाई की जा रही है.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

आईएफएस अधिकारी मोहित कुमार बंसल ने कहा कि अवैध आरा मिलों और लकड़ी के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि इस अवैध धंधे में शामिल लोग तत्काल गतिविधियां बंद करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान में फॉरेस्टर अमर आनंद सरस्वती, पंकज कुमार, संतु कुमार सहित वन विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे.

ALSO READ : हजारीबाग में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित, 14 ट्रेनें रद्द, 16 का बदला मार्ग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *