Click Here
Click Here
Click Here

8 माह से फरार मुखिया के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, ढोल-नगाड़े के साथ की कार्रवाई

Koderma: मारपीट के एक मामले में पिछले करीब आठ माह से फरार चल रहे जयनगर प्रखंड के तिलोकरी पंचायत के मुखिया इन्द्रदेव...

Koderma: मारपीट के एक मामले में पिछले करीब आठ माह से फरार चल रहे जयनगर प्रखंड के तिलोकरी पंचायत के मुखिया इन्द्रदेव यादव के विरुद्ध जयनगर पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की. पुलिस ने मुखिया के बेहराडीह स्थित आवास पर ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचकर इश्तेहार तामिला कराया और निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया.

जानकारी के अनुसार जयनगर थाना कांड संख्या 239/25, दिनांक 04 नवंबर 2025 में बहराडीह निवासी गिरधारी साव (55 वर्ष), पिता स्वर्गीय मंगर साव द्वारा मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था. आरोप है कि घटना के दौरान मुखिया इन्द्रदेव यादव द्वारा गिरधारी साव के साथ मारपीट की गई थी, जिससे उनका हाथ टूट गया था.

मामले में लंबे समय से फरार था आरोपी

मामले के दर्ज होने के बाद से आरोपी मुखिया फरार चल रहा था. पुलिस द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बावजूद उसके गिरफ्त में नहीं आने पर न्यायालय से इश्तेहार निर्गत कराया गया. इसी क्रम में बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार चिपकाया.

ALSO READ: प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: रांची में गुपचुप बेचने वाली महिला का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, मुख्य साजिशकर्ता महिला समेत 4 गिरफ्तार

आत्मसमर्पण नहीं करने पर हो सकती है कुर्की-जब्ती

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करने पर आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है. इस दौरान एसआई केडी प्रसाद, एसआई शमसुद्दीन खान सहित अन्य पुलिस जवान उपस्थित थे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *