सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल से हटाना लोकतंत्र और संविधान को कुचलने जैसा : डिंपल यादव

NewsWave Desk : जंतर-मंतर में 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने धरना स्थल से हटाकर...

डिंपल यादव

NewsWave Desk : जंतर-मंतर में 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने धरना स्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया. इसके साथ ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियो को भी हटाया. जिस पर मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताई है. डिंपल यादव ने कहा कि जब शांतिपूर्ण आवाजों को दबाया जाता है, तो संविधान और लोकतंत्र भी आहत होता है. सोनम वांगचुक जैसे लोगों की आवाज दबाना, देश की आत्मा को दबाना है. ऐसा लग रहा है जैसे बीजेपी वाले देशवासियों के लिये सफेद चादर का कफन लेकर आये है. एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक जी को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है. भाजपा BJP सरकार को अब शांतिपूर्ण विरोध भी बर्दाश्त नहीं, यह तानाशाही है.

बिगड़ती सेहत के बाद पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

जानकारी हो कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने 21वें दिन हटाकर अस्पताल ले गई. दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि, सांसद डिंपल यादव बीते 16 जुलाई को अपने सांसदों और विधायकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचकर मुलाकात की थी.

 

ALSO READ : राहुल गांधी ने कहा – दस साल में पेपर लीक के 152 मामले, जीरो सजा, 7.5 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *