Click Here
Click Here
Click Here

रेलवे बैरिकेडिंग: एनएच जाम होने पर कुर्मीडीह नया मोड़ सड़क का, अब नहीं हो सकेगा वैकल्पिक इस्तेमाल

Bokaro:बालीडीह नया मोड़ मुख्य सड़क मार्ग पर कई बार सड़क हादसे के कारण घंटों जाम से लोगों को जूझना पड़ता है. इस...

Bokaro:बालीडीह नया मोड़ मुख्य सड़क मार्ग पर कई बार सड़क हादसे के कारण घंटों जाम से लोगों को जूझना पड़ता है. इस बीच तीन पहिया व चार पहिया वाहन नया मोड़ से BSL प्लांट के बाउंड्री वाल से होकर रेलवे क्षेत्र पार करते हुए बालीडीह में पुनः एनएच पर पहुंच पाते थें. लेकिन शनिवार को रेलवे एआरएम बिल्डिंग के समीप पुल पर बेरिकेडिंग लगा दिया गया. इस बेरिकेडिंग के बाद आम जनता के लिए यह विकल्प भी खत्म हो गया‌. इस राह से हर दिन सैंकड़ों वाहन गुजरते है. कई बार तीन पहिया व चार पहिया वाहन चालक इस मार्ग से रेलवे स्टेशन भी आना-जाना करते थे बोकारो रेलवे स्टेशन से बोकारो शहर आवागमन के लिए यह रास्ता करीब दो किलोमीटर शॉर्ट है. हालांकि माराफारी थाना के समीप व अन्य कई स्थानों पर BSL प्लांट का कई गेट है, जहां से प्लांट में भारी वाहनों प्रवेश व निकासी होता है, जिसके कारण यह सड़क अक्सर कई स्थानों पर वाहनों से भरा रहता है.

बीएसएल प्लांट व रेलवे साइडिंग के मजदूरों की बढ़ी परेशानी

बालीडीह, कुर्मीडीह, जैनामोड़ आदि क्षेत्र के कई ऐसे मजदूर (स्थाई एवं अस्थाई) हैं, जो रोजाना इसी राह से साइकिल व बाइक आदि से बीएसएल प्लांट में ड्यूटी के लिए आवागमन करते हैं वहीं रेलवे के आरओएच, एम्प्टी यार्ड, डीजल शेड, इलेक्ट्रिक शेड, सिंक लाइन, गुड्स शेड आदि में काम करने वाले मजदूरों की तादाद भी अच्छी खासी है. बेरिकेडिंग लगने से इन सभी को यहां से आने-जाने में थोड़ी असुविधा होने की संभावना है. झामुमो नेता बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि रेलवे द्वारा बेरिकेडिंग लगाना बिल्कुल गलत है. यह सड़क मार्ग रेलवे का नहीं बल्कि राज्य सरकार का. एनएच 23 सड़क जाम होने की स्थिति व सामान्य समय में लोग अपनी सुविधानुसार इस सड़क का उपयोग करते हैं. इस संबंध में जल्द बोकारो उपायुक्त से बात कर जनहित में इस मार्ग से बेरिकेडिंग हटवाया जाएगा.

AlsoRead:बंगाल की सत्ता बदली, मंच पर दिखी NDA की ताकत— सुदेश महतो ने शुभेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *