Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची के स्टेशन रोड और बहुबाजार इलाके में रविवार सुबह 2 घंटे बिजली रहेगी बंद

सिरमटोली फ्लाईओवर कार्य के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग होगी, कई मोहल्ले होंगे प्रभावित Ranchi: राजधानी रांची के कोकर विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत...

  • सिरमटोली फ्लाईओवर कार्य के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग होगी, कई मोहल्ले होंगे प्रभावित

Ranchi: राजधानी रांची के कोकर विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में रविवार, 21 जून 2026 को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. यह शटडाउन विद्युत शक्ति उपकेंद्र सरकारी बस स्टैंड, पटेल चौक से जुड़े 11 केवी स्टेशन रोड फीडर और 11 केवी बहुबाजार फीडर में लिया जाएगा. बिजली विभाग के अनुसार, इस दौरान सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के तहत यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित काम पथ निर्माण विभाग की एजेंसी द्वारा कराया जाएगा. इसी कारण दोनों फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

यह भी पढ़ें: JPSC ने जारी किया सहायक लोक अभियोजक पीटी परीक्षा का रिजल्ट, हाई कोर्ट के फैसले के अधीन होगा परिणाम

इन इलाकों में रहेगा असर

इस शटडाउन का असर रांची स्टेशन रोड, ओवरब्रिज, सिरमटोली चौक, बहुबाजार चौक, बसर टोली, कठर टोली, गणपत नगर, धुमसा टोली समेत आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें: हार के सदमे में कांग्रेस बौखलाई, मलाई खुद खा रही और जनता को पिला रही ‘विष’ : आदित्य साहू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *