Click Here
Click Here

लोहरदगा में आईपीएल की तर्ज पर प्रीमियर टी-20, सेमीफाइनल में उमड़ा जनसैलाब

लोहरदगा : जिले के बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम में इन दिनों क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है. यहां लोहरदगा...

लोहरदगा : जिले के बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम में इन दिनों क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है. यहां लोहरदगा प्रीमियर क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसे पूरी तरह आईपीएल की तर्ज पर खेला जा रहा है. इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात इसका फ्रेंचाइजी सिस्टम है, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों में शामिल कर प्रतिस्पर्धा कराई जा रही है.

दर्शकों का उत्साह चरम पर 

मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा. रोमांचक मुकाबले के साथ स्टेडियम में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे आयोजन का माहौल और भी खास बन गया. इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू भी स्टेडियम पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने पूरे आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से स्थानीय प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिलता है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पूर्व सांसद ने क्या कहा 

धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा जैसे जिले में आईपीएल की तर्ज पर टूर्नामेंट का आयोजन गर्व की बात है. इससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. साथ ही ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का रास्ता भी दिखाते हैं.

Read Also: एक नव प्रोन्नत डीएसपी समेत 11 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांफसर-पोस्टिंग 

क्रिकेट प्रेमियों की नजरें खिताबी मुकाबले पर

लोहरदगा प्रीमियर क्रिकेट टी-20 अब सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं के सपनों को उड़ान देने का माध्यम बनता जा रहा है. फ्रेंचाइजी आधारित इस टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को पेशेवर माहौल मिल रहा है, जिससे उनके खेल में लगातार निखार आ रहा है. आयोजकों का कहना है कि भविष्य में इस टूर्नामेंट को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाओं को मंच मिल सके. सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब फाइनल को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. क्रिकेट प्रेमियों की नजरें खिताबी मुकाबले पर टिकी हुई हैं, जहां टूर्नामेंट का विजेता तय होगा.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *