दुमका: जिले में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. जिले के एसपी के आदेश पर जारी अधिसूचना के तहत एक नवप्रोन्नत डीएसपी समेत 11 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग किया गया है. जारी आदेश के अनुसार नव प्रोन्नत डीएसपी श्यामानंद मंडल को जरमुंडी थाना से पुलिस केंद्र, दुमका भेजा गया. इसी तरह दयामंत साह को काठीकुंड प्रभाग से जरमुंडी थाना प्रभारी बनाया गया. लोरेंसिया केरकेट्टा को मुफस्सिल थाना से काठीकुंड प्रभाग में पदस्थापित किया गया. जगन्नाथ धान को नगर थाना से मुफस्सिल थाना भेजा गया..अशोक राम को पुलिस केंद्र से नगर थाना प्रभारी बनाया गया. विशुदेव पासवान को हंसडीहा प्रभाग से रानेश्वर प्रभाग में स्थानांतरित किया गया. प्रियंका आनंद को पुलिस केंद्र से हंसडीहा प्रभाग में भेजा गया. हरि प्रसाद साह को कोर्ट कार्यालय से पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया..नंद किशोर प्रसाद को पुलिस केंद्र से कोर्ट कार्यालय में प्रभारी बनाया गया. बलराम कुमार सिंह को रानेश्वर थाना से काठीकुंड थाना प्रभारी बनाया गया. त्रिपुरारी कुमार को काठीकुंड थाना से रानेश्वर थाना भेजा गया. यह आदेश 27 अप्रैल को जारी किया गया
एक नव प्रोन्नत डीएसपी समेत 11 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांफसर-पोस्टिंग
दुमका: जिले में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. जिले के एसपी के आदेश पर जारी अधिसूचना के...
सम्बंधित ख़बरें
