Bundu: नगर पंचायत बुंडू के सभागार में भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया. यह प्रशिक्षण EB संख्या 01 से 31 तक के एन्यूमरेटर एवं सभी सुपरवाइजरों के लिए आयोजित किया गया था.
महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिया गया मार्गदर्शन
अंतिम दिन के सत्र में कार्यपालक पदाधिकारी और फील्ड ट्रेनर द्वारा जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं-डाटा संग्रह, घर-घर सर्वे प्रक्रिया, डिजिटल एंट्री और सटीक जानकारी सुनिश्चित करने-पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया.
प्रतिभागियों को दी गई जिम्मेदारियों की जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जिम्मेदारियों का बोध कराया गया और जमीनी स्तर पर कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के तरीके भी बताए गए.
Also Read: बुंडू में बिजली व्यवस्था के खिलाफ आजसू का आंदोलन तेज, स्मार्ट मीटर हटाने की मांग
शपथ ग्रहण और समापन
कार्यक्रम के समापन पर सभी एन्यूमरेटर और सुपरवाइजरों ने जनगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी और सफल बनाने की शपथ ली.
प्रशासन का भरोसा
नगर पंचायत प्रशासन ने विश्वास जताया कि इस प्रशिक्षण से जनगणना 2027 के कार्यान्वयन में गति और सटीकता आएगी.
