सरायकेला में शराब दुकान शिफ्ट करने की तैयारी, लोगों से मांगी गई आपत्तियां

Saraikela: जिला उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के मार्गदर्शन में सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र की...

Saraikela: जिला उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के मार्गदर्शन में सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र की कंपोजिट शराब दुकान संख्या-02 को नए स्थल पर स्थानांतरित किया जा रहा है.

दुकान का नया स्थान

अनुज्ञप्ति संख्या 002_COM_SAR_25-26 वाली कंपोजिट शराब दुकान को वर्तमान संचालित स्थल से हटाकर गैरेज चौक स्थित श्री रतन दे के मकान में स्थानांतरित किया जाएगा. इस संबंध में इश्तहार चिपकाया गया है.

Also Read: घटिया सामग्री से सड़क निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

आपत्ति दर्ज कराने की अपील

उत्पाद विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को दुकान के स्थानांतरण से आपत्ति हो तो वे अधीक्षक उत्पाद कार्यालय, सरायकेला-खरसावां में दिनांक 09.05.2026 तक अपना आपत्ति आवेदन समर्पित कर सकते हैं.

नियमानुसार होगी सुनवाई

निर्धारित तिथि तक प्राप्त आपत्तियों पर नियमानुसार सुनवाई के बाद ही स्थानांतरण पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि स्थान परिवर्तन से पहले जनहित और नियमों का पूरा ध्यान रखा जाएगा. 9 मई के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *