रांची को जाम से राहत दिलाने की तैयारी तेज, नगर आयुक्त की बैठक में लॉन्ग टर्म प्लान पर फोकस

Ranchi: राजधानी रांची में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर अब प्रशासन सख्त और सक्रिय नजर आ रहा है. शहर को जाम...

traffic jam
नगर आयुक्त की बैठक

Ranchi: राजधानी रांची में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम को लेकर अब प्रशासन सख्त और सक्रिय नजर आ रहा है. शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एक ठोस और दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. इसी कड़ी में 22 अप्रैल 2026 को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर गंभीर मंथन किया गया.

लॉन्ग टर्म ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू करना जरूरी

बैठक में साफ संदेश दिया गया कि अब अस्थायी उपायों से काम नहीं चलेगा, बल्कि शहर के लिए लॉन्ग टर्म ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू करना जरूरी है. प्रशासन ने माना कि जब तक नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, जिला प्रशासन और आम जनता मिलकर काम नहीं करेंगे, तब तक समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है.

जाम के कारणों पर सीधी चोट

बैठक में मेन रोड, सर्कुलर रोड, स्टेशन रोड, रातु रोड जैसे व्यस्त इलाकों में रोजाना लगने वाले जाम, ऑटो-ई-रिक्शा की मनमानी, सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग को मुख्य वजह माना गया. अधिकारियों ने माना कि पीक ऑवर में हालात और भी खराब हो जाते हैं.

अब होगा सख्त एक्शन

प्रशासन ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों और अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. खराब ट्रैफिक सिग्नल्स को तुरंत ठीक करने, हर चौक पर लेफ्ट टर्न फ्री रखने और “नो पार्किंग” व “नो वेंडिंग जोन” को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया गया है.

सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटी और अवैध वाहन पड़ाव पर भी कार्रवाई होगी. साथ ही, सड़क के बीच लगे क्षतिग्रस्त डिवाइडर और ग्रिल को दुरुस्त करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं.

पैदल चलने वालों पर भी फोकस

फुटपाथ निर्माण को प्राथमिकता देने की बात कही गई, ताकि पैदल चलने वालों को सुरक्षित रास्ता मिल सके और सड़क पर भीड़ कम हो.

ट्रैफिक सुधार के लिए नए इंतजाम

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि शहर में बोलार्ड, बैरिकेड्स, रोड मार्किंग और स्पीड ब्रेकर जैसे उपायों को बढ़ाया जाएगा, ताकि ट्रैफिक फ्लो बेहतर हो सके.

मैदान में उतरकर होगी जांच

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे कचहरी चौक से किशोरी यादव चौक, रातु रोड और न्यू मार्केट तक संयुक्त टीम ग्राउंड निरीक्षण करेगी. इस दौरान जाम के असली कारणों को चिन्हित कर उसी आधार पर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा.

जनता से भी अपील

नगर आयुक्त ने शहरवासियों से साफ कहा कि नियमों का पालन करें, सड़क पर गाड़ी खड़ी न करें और अतिक्रमण से बचें. उन्होंने दो टूक कहा कि जनता के सहयोग के बिना रांची को जाम से राहत नहीं मिल सकती.

यह भी पढ़ें: सरायकेला न्यूज अपडेट: चांडिल न्यू बाईपास पर दर्दनाक हादसा, सिंहभूम कॉलेज के 3 छात्र शिकार; एक की मौत, दो घायल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *