रांची के थानों में ‘जन शिकायत समाधान’ का आयोजन: ऑन द स्पॉट हो रहा आम लोगों के शिकायतों का निपटारा

Ranchi : नागरिकों और पुलिस के बीच दूरी को कम करने तथा जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से राजधानी रांची...

Ranchi : नागरिकों और पुलिस के बीच दूरी को कम करने तथा जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से राजधानी रांची के विभिन्न थानों में गुरुवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. SSP राकेश रंजन के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल के तहत पुलिस अधिकारी खुद थानों में बैठकर आम लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और अधिकांश मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान कर रहे हैं.

बिना डर-दहशत के शिकायत दर्ज कराने का अवसर:

इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को एक ऐसा माहौल देना है जहां वे बिना किसी भय, झिझक या दहशत के सीधे पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख सकें. अक्सर देखा जाता है कि लोग थानों के चक्कर लगाने से कतराते हैं, लेकिन इस जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन खुद आगे आकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निवारण कर रहे है.

पिछले सप्ताह भी दर्जनों मामलों का हुआ था निपटारा:

उल्लेखनीय है कि पिछले बुधवार को भी जिले के विभिन्न थानों में इसी तरह के शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए गए थे. उस दौरान सैकड़ों की संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर थानों में पहुंच रहे है.

दर्जनों मामलों का निपटारा ऑन द स्पॉट किया गया:

जिन मामलों में त्वरित सुलह-समझौता संभव नहीं था या जो संज्ञेय अपराध से जुड़े थे, उनमें तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई थी. जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का दायरा काफी व्यापक रखा गया है ताकि हर वर्ग के पीड़ित को राहत मिल सके. थानों में मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रकार के मामलों की सुनवाई की जा रही है उसमें जमीन एवं संपत्ति विवाद, पारिवारिक व घरेलू विवाद, पति-पत्नी या रिश्तेदारों के बीच का आपसी मनमुटाव, साइबर क्राइम एवं आर्थिक अपर महिला सुरक्षा, ट्रैफिक व स्थानीय समस्याएं जैसे मामले शामिल है.

Also Read: Commonwealth Games 2026: आज से ग्लासगो में आगाज, जानिए इन खेलों का पूरा इतिहास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *