रांची : पुंदाग के आइसएम चौक पर हुई गैस लीकेज की घटना ने इलाके में कुछ देर के लिए दहशत जरूर फैलाई, लेकिन जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. जानकारी के अनुसार जेसीबी से की जा रही खुदाई के दौरान गेल की PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज़ गैस रिसाव शुरू हो गया. हालांकि गेल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सप्लाई बंद की और करीब एक घंटे के भीतर मरम्मत कर गैस आपूर्ति बहाल कर दी.
Also Read : पैसे दोगुना करने का झांसा देकर महिला से 1 लाख की ठगी, 14 साल बाद भी नहीं मिला पैसा
जांच में निगम की भूमिका नहीं, अवैध खुदाई बनी कारण
मामले की जांच में सामने आया कि जिस स्थान पर घटना हुई वहां रांची नगर निगम का कोई काम चल ही नहीं रहा था और न ही इस्तेमाल की जा रही जेसीबी मशीन निगम की थी. इससे साफ हो गया कि स्थानीय स्तर पर बिना अनुमति खुदाई कराई जा रही थी, जिसके कारण पाइपलाइन को नुकसान पहुंचा. बिना पूरी जांच के निगम पर लगाए गए लापरवाही के आरोप अब बेबुनियाद साबित हो रहे हैं.
