रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय, रांची में नव-नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की, जबकि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे.

नई जिम्मेदारियों के साथ भाजपा ने बनाई आगे की रणनीति
ज्ञात हो कि 28 मार्च 2026 को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई थी. इसके बाद नई टीम के साथ यह पहली औपचारिक बैठक रही, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.
नई टीम के साथ संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मंथन
इस दौरान सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष द्वारा भाजपा का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया.बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया.
