Click Here
Click Here
Click Here

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मिलीं भाटिया एकेडमी की एथलीट पुष्पा

Bermo: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाशाली और उभरती भाटिया एथलीट एकेडमी की एथलीट पुष्पा कुमारी ने सोमवार को विधायक कल्पना सोरेन से...

Bermo
विधायक के साथ पुष्पा एवं कोच अनुभा

Bermo: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाशाली और उभरती भाटिया एथलीट एकेडमी की एथलीट पुष्पा कुमारी ने सोमवार को विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचारवश मुलाकात की. वर्तमान में भाटिया एथलेटिक्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रहीं पुष्पा के साथ इस अवसर पर उनकी एथलेटिक्स कोच अनुभा खाखा भी उपस्थित थीं. मुलाकात के दौरान क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास, युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा एथलेटिक्स में नई ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई.

विधायक ने सरकारी व प्रशासनिक सहयोग देने का दिलाया भरोसा

मुलाकात के क्रम में पुष्पा कुमारी ने अपनी खेल यात्रा, अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की प्राथमिकताओं से विधायक को अवगत कराया. विधायक कल्पना सोरेन ने पुष्पा की कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और क्षेत्र के खिलाड़ियों को हरसंभव सरकारी व प्रशासनिक सहयोग देने का पूरा भरोसा दिलाया. उल्लेखनीय है कि पुष्पा कुमारी को भाटिया एथलेटिक्स अकादमी के मुख्य संरक्षक प्रशांत अरोरा का निरंतर मार्गदर्शन और कोच आशु भाटिया एवं अनुभा खाखा का कुशल निर्देशन मिल रहा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: यश राज पांडेय ने बढ़ाया बोकारो का मान, भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स में मिली तैनाती

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *