Pakur : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में इन जिलों में चल रहे मतदान सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि पीवीटीजी वर्ग के मतदाताओं का विवरण ब्लॉक स्तर के कार्यालय में उपलब्ध रहता है. ऐसे मतदाताओं को एसआईआर में दस्तावेज देने के लिये किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसको लेकर पदाधिकारी पहले से व्यवस्था कर लें. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में ईआरओ और एईआरओ की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. मतदाता सूची के निर्माण एवं मतदाताओं के नोटिस और सुनवाई में निर्णय लेने के लिये शक्तियां प्रदान की गई हैं.
नये मतदाता जोड़ने का प्रावधान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में नए मतदाताओं को जोड़ने का भी प्रावधान हैं. उन्होंने कहा कि भारत के वे सभी पात्र नागरिक जो मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं हैं और 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर रहे हैं. वे अपनी जन्मतिथि के आधार पर घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रपत्र-6 में आवेदन जमा कर सकते हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में पदाधिकारी गंभीरता से कार्य करें. किसी प्रकार के आदेश पारित करते समय या प्रशिक्षण देते समय भारत निर्वाचन आयोग की ओर दिए गए सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें.

ALSO READ : खान सर की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, 27 जून को होगी अगली सुनवाई


