Click Here
Click Here
Click Here

DRDO का बड़ा कमाल, VSHORADS मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण

Newswave Desk: भारत ने अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास...

DRDO
VSHORADS मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण

Newswave Desk: भारत ने अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने चौथी पीढ़ी के वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS) का सफल परीक्षण किया है. यह टेस्ट राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया, जहां इस सिस्टम के तीन फ्लाइट टेस्ट सफल रहे.

टेस्ट अलग-अलग परिस्थितियों में किए गए

इन परीक्षणों के दौरान तेज रफ्तार से आने वाले हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाया गया. सिस्टम ने हर बार सटीक तरीके से टारगेट को खत्म किया. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस टेस्ट में इसकी “हिट-टू-किल” क्षमता को परखा गया, यानी मिसाइल ने सीधे टकराकर लक्ष्य को पूरी तरह नष्ट कर दिया. टेस्ट अलग-अलग परिस्थितियों में किए गए, जहां टारगेट कभी पास से, कभी दूर से और कभी तेज गति से एक दिशा से दूसरी दिशा में आ रहे थे. हर स्थिति में सिस्टम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सफलतापूर्वक लक्ष्य को खत्म किया.

VSHORADS क्या है ? 

VSHORADS एक मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसे सैनिक आसानी से अपने साथ ले जा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे पूरी तरह भारत में ही डिजाइन और विकसित किया गया है. इस प्रोजेक्ट में DRDO की कई लैब्स और इंडस्ट्री पार्टनर्स शामिल रहे. साथ ही, भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना भी इसके विकास और परीक्षण में शुरुआत से जुड़ी रही हैं, ताकि इसे असली युद्ध जैसी परिस्थितियों के लिए तैयार किया जा सके.

इस सफलता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO, सशस्त्र बलों और इंडस्ट्री को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह आधुनिक तकनीक से लैस सिस्टम भारतीय सेनाओं को हवाई खतरों से और मजबूत सुरक्षा देगा और देश की रक्षा क्षमता को नई ताकत प्रदान करेगा.

ALSO READ: इंडियन आर्मी में शामिल हुए सिमडेगा के 05 युवक, किया गया भव्य स्वागत

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *