Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, इलाज के लिए रखे 50 हजार रुपये समेत दो लाख की संपत्ति चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Giridih: गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सितलपुर शमशान घाट रोड स्थित एक बंद पड़े सूने घर में चोरों ने धावा बोलकर...

गिरिडीह में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना
गिरिडीह में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

Giridih: गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सितलपुर शमशान घाट रोड स्थित एक बंद पड़े सूने घर में चोरों ने धावा बोलकर नगदी, जेवरात एवं अन्य कीमती सामान समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

छत के रास्ते घर में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामेश्वर मेहतो ट्रेजरी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी हैं. वे 20 जून की शाम अपने पैतृक गांव गए हुए थे. इस दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था. सूने घर का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते घर में घुसे और दरवाजा तोड़कर कमरों में रखे सामान को खंगाल डाला. रामेश्वर मेहतो ने बताया कि वे अपनी पत्नी के इलाज के लिए 50 हजार रुपये नगद घर में रखे हुए थे. चोर उक्त राशि के अलावा जेवरात और अन्य कीमती सामान भी अपने साथ ले गए. चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है.

घर लौटने पर टूटा मिला दरवाजा

रविवार को जब वे वापस घर लौटे तो मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था और सभी कमरों का भी ताला टूटा हुआ मिला. इसकी स्थिति देखकर चोरी की जानकारी हुई. घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जबकि अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे. इसके बाद उन्होंने तत्काल मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी.

ALSO READ: News Wave Jharkhand की गूंज : 51 जोड़ों के जीवन में बिखरे खुशियों के रंग, सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा संभावित सुराग जुटाने का प्रयास किया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *