Click Here
Click Here

News Wave Jharkhand की गूंज : 51 जोड़ों के जीवन में बिखरे खुशियों के रंग, सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल

Ranchi: जब शहनाई की गूंज के बीच 51 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा, तो सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं हुआ,...

Ranchi: जब शहनाई की गूंज के बीच 51 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा, तो सिर्फ दो दिलों का मिलन नहीं हुआ, बल्कि पूरा धुर्वा क्षेत्र सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदनाओं की एक अनुपम कहानी का गवाह बन गया. अवसर था धुर्वा स्थित पंचमुखी मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह का, जहां जनहित सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवक-युवतियों का पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ विवाह संपन्न कराया गया. इस पुनीत कार्य में ‘न्यूज वेव झारखंड’ की सहभागिता ने आयोजन में सेवा और समर्पण के एक नए अध्याय को जोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: पिता केवल रिश्ता नहीं, संघर्ष और संस्कार की पाठशाला हैं, पिता शिबू सोरेन को याद कर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन

add1

यह सिर्फ विवाह नहीं, संवेदनाओं का संगम हैः सौरभ सिंह

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित न्यूज वेव झारखंड के ऑनर सह प्रख्यात समाजसेवी सौरभ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई. नव दंपतियों को सुखद, समृद्ध और सफल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देते हुए सौरभ सिंह भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन केवल शादियां कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये समाज में सहयोग, समानता और खोती जा रही मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का जरिया है. जनहित सेवा ट्रस्ट का यह प्रयास समाज के हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो बदलाव लाना चाहता है. उन्होंने आगे भी ऐसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में ‘न्यूज वेव झारखंड’ की ओर से हरसंभव सहयोग और समर्थन जारी रखने का भरोसा दिलाया.

दशकों की सेवा: 4 हजार घरों में रोशनी बिखेर चुका है ट्रस्ट

ट्रस्ट की अध्यक्ष रेणु देवी ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से समाज के वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने का पुनीत कार्य निस्वार्थ भाव से कर रही है. सामूहिक सहयोग की ताकत का जिक्र करते हुए उन्होंने गर्व से साझा किया कि ट्रस्ट की ओर से अब तक करीब चार हजार शादियां सफलतापूर्वक कराई जा चुकी हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज के गणमान्य लोगों और मीडिया घरानों के सहयोग से यह सेवा यात्रा आगे भी निरंतर और अविरल जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: जगन्नाथपुर रथ मेला 2026 के लिए दो टेंडर जारी, मेला संचालन के लिए 1.05 करोड़ रुपये से बोली शुरू

गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने बढ़ाया नवविवाहितों का हौसला

इस पावन अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर नवदंपतियों को उपहार और शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से न्यूज वेव झारखंड के ऑनर सौरभ सिंह के साथ-साथ वरीय पत्रकार सह समाजसेवी धर्मेंद्र गिरी और रोहित सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए. सभी अतिथियों ने वर-वधु को गृहस्थी का जरूरी सामान और उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *