SAURAV SINGH
Ranchi: झारखंड पुलिस के समक्ष 39 लाख रुपया के छह इनामी नक्सली समेत 16 नक्सलियों ने हथियार डाल दिया है. इन नक्सलियों को मंगलवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आधिकारिक तौर पर आत्मसमर्पण कराया जाएगा. इन कुख्यात नक्सलियों ने चाईबासा और लातेहार जिलों के जंगलों में द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और ग्रामीणों में दहशत फैलाने के लिए कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया गया है. इन नक्सलियों के द्वारा जहां एक तरफ 17 जवानों की हत्या कर दी गई तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस के मुखबिरी के आरोप में पांच निर्दोष ग्रामीणों को भी मौत का घाट उतार दिया गया था. इन मुख्य कांडों, उनमें हुए नुकसान और शामिल नक्सलियों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है. इसपर पढ़ें विस्तृत एक रिपोर्ट
चाईबासा जिले में लांजी विस्फोट समेत हत्या और ब्लास्ट की प्रमुख घटनाएं
– लांजी जंगल में आईईडी विस्फोट (चार मार्च 2021): चाईबासा जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए और तीन जवान घायल हो गए थे. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाली चंपा मंझिआइन उर्फ गुड़िया भी शामिल थी.
– पुलिस मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या (15 सितंबर 2020): कराईकेला थाना क्षेत्र के बानसागरा गांव में माओवादियों ने ग्रामीण कृष्णा सवैया को उसके घर से उठाकर ले गए और पुलिस मुखबिर होने के आरोप में उसकी हत्या कर दी. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली रिसिव शामिल था.

– पूर्व विधायक के अंगरक्षकों पर हमला व हथियार लूट (चार जनवरी 2022): गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झिलरुवां गांव स्थित प्रोजेक्ट विद्यालय में नक्सलियों ने मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के दो अंगरक्षकों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक को घायल कर दिया. घटना के दौरान नक्सलियों ने दो इंसास राइफल और एक एके-47 लूट ली. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली चंदन लोहरा और सुदेश होनहागा उर्फ सोनाराम होनहागा शामिल था.
– मुंशी की हत्या और जेसीबीमें आगजनी (28 दिसंबर 2021): गोईलकेरा थाना क्षेत्र के केतापी गांव में फॉरेस्ट विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्य में लगी जेसीबी मशीन को नक्सलियों ने आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया तथा कार्य करा रहे मुंशी बैराम लुगुन की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली चंदन लोहरा और राजनाथ हांसदा उर्फ गुना शामिल था.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन विवाद में फायरिंग करने वाला आरोपी बंगाल से गिरफ्तार
– तुम्बाहाका जंगल में मुठभेड़ व आईईडी विस्फोट (11 जनवरी 2023): टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई इस दौरान नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन के नौ जवान घायल हो गए थे. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली संतोष मांझी उर्फ जगबंधु, जयकांत उर्फ बंगाली मुंडा, राजनाथ हांसदा उर्फ गुना हांसदा, एतवारी मांझी उर्फ सोनोत एवं देवान मुर्मू उर्फ शनिचर शामिल था.
– हुसीपी जंगल में मुठभेड़ (11 अगस्त 2023): टोंटो थाना क्षेत्र के हुसीपी जंगल में मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ 60 बटालियन का एक जवान शहीद हो गया और एक हवलदार गोली लगने से घायल हो गए. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली चंदन लोहरा, जयकांत उर्फ बंगाली मुंडा एवं एतवारी मांझी उर्फ सोनोत शामिल था
– तुम्बाहाका पहाड़ी पर मुठभेड़ (14 अगस्त 2023): टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका स्थित पहाड़ी पर संयुक्त अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के पुलिस अवर निरीक्षक और एक आरक्षी शहीद हो गए. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली देवान मुर्मू उर्फ शनिचर शामिल था.
– बुरूराईका में ग्रामीण की हत्या (एक फरवरी 2024): जेटेया थाना क्षेत्र के बुरूराईका नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण चुडू सिरका की हत्या कर दी. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली सुदेश होनहागा उर्फ सोनाराम होनहागा शामिल था.

– बाबुडरो क्षेत्र में आईईडी विस्फोट (पांच मार्च 2025):छोटानागरा-जराईकेला सीमावर्ती क्षेत्र (बालीवा से आगे बाबुडरो) में पूर्व में लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए.इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली चंदन लोहरा और जयकांत उर्फ बंगाली मुंडा शामिल थे.
– मारंगपोंगा जंगल में IED धमाका (22 मार्च 2025): छोटानागरा थाना क्षेत्र के मारंगपोंगा जंगल में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए किए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ-193 बटालियन के जवान शहीद हो गए और एक जवान जख्मी हो गए. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली मुन्नी सुरीन उर्फ मोनी सुरीन शामिल थी.
– राधा पोड़ा जंगल में फायरिंग एवं विस्फोट (12 अप्रैल 2025): छोटानागरा व जराईकेला सीमावर्ती राधा पोड़ा जंगल में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग की और आईईडी ब्लास्ट किया. इसमें कोबरा 203 बटालियन का एक जवान घायल हुआ और झारखंड जगुआर का एक जवान गंभीर रूप से घायल होकर इलाज के दौरान शहीद हो गया. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली चंदन लोहरा, जयकांत उर्फ बंगाली मुंडा एवं मुन्नी सुरीन उर्फ मोनी सुरीन शामिल था.
– बलिबा जंगल में निर्दोष ग्रामीण की मौत (31 मई 2025): छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा गांव में पूर्व में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से ग्रामीण साव बरजो की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली चंदन लोहरा शामिल था.
– हेन्देकुली पहाड़ी पर सुरक्षा बलों पर हमला (आठ अगस्त 2025): जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम हेन्देकुली में पहले से लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से कोबरा 209 बटालियन के दो जवान घायल हो गए. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली जयकांत उर्फ बंगाली मुंडा शामिल थे.
यह भी पढ़ें: JSSC-JPSC, छात्रवृत्ति और शिक्षा व्यवस्था को लेकर 30 जुलाई को युवा आजसू-छात्र आजसू का लोकभवन मार्च
– सारंडा जंगल में सर्च अभियान के दौरान धमाका (आठ नवंबर 2025): छोटानागरा थाना क्षेत्र के बलिबा और बाबुडेरा के बीच सारंडा जंगल में सर्च अभियान के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का 209 प्रशिक्षित डॉग शहीद हो गया और एक जवान घायल हो गए. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली संतोष मांझी उर्फ जगबंधु शामिल था.
– मारंगपोंगा और किनबीर के बीच मुठभेड़ (एक मार्च 2026): मनोहरपुर छोटानागरा और जराईकेला का सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान कोबरा बटालियन का एक जवान गोली से घायल हुआ. इसके बाद हुए आईईडी विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन के सहायक समादेष्टा और हवलदार घायल हो गए. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली संतोष महतो उर्फ बासुदेव दा शामिल था.
लातेहार और लोहरदगा जिले के खपरी महुआ में लैंडमाइन्स ब्लास्ट समेत प्रमुख घटनाएं में शामिल रहने वाले नक्सली
– खपरी महुआ में लैंडमाइन्स ब्लास्ट (26 जून 2018): भंडरिया थाना क्षेत्र के खपरी महुआ स्कूल के सामने लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग के दौरान नक्सलियों ने लैंडमाइन्स विस्फोट किया, जिसमें झारखंड जगुआर के छह पुलिसकर्मी शहीद और चार घायल हो गए. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली अनिल तुरी उर्फ उज्जवल शामिल था.

– मुंगो गांव में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या (16 नवंबर 2020): लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के मुंगो नक्सलियों ने जागीर उरांव नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली अनिल तुरी उर्फ उज्जवल और सुखलात बिरंजिया उर्फ अकेला शामिल था.
– चपाल जंगल में रवींद्र गंझू दस्ते का आईईडी ब्लास्ट (16 फरवरी 2021): लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के चपाल गांव से सटा जंगल में माओवादी रवींद्र गंझू दस्ते द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से स्पेशल एब्सोल्यूट टैक्टिक्स का 01 जवान शहीद हो गया था. इस घटना में आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली अनिल तुरी उर्फ उज्जवल शामिल था.
