Click Here

Raajneeti 2: 15 साल बाद बनेगा ‘राजनीति’ का सीक्वल, क्या फिर साथ दिखेंगे रणबीर-कैटरीना?

News Desk: फिल्ममेकर प्रकाश झा ने कन्फर्म किया है कि वह अपनी 2010 की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म राजनीति के सीक्वल पर काम...

News Desk: फिल्ममेकर प्रकाश झा ने कन्फर्म किया है कि वह अपनी 2010 की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म राजनीति के सीक्वल पर काम कर रहे हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म राजनीति का सीक्वल इस टाइम प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है. यह फिल्म पहले रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की मेन रोल वाली फिल्म थी. स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में प्रकाश झा ने कहा, “मैं इस पर एक्टिवली काम कर रहा हूं.”

पहले भी कर चुके हैं सीक्वल की घोषणा

प्रकाश झा ने इससे पहले जून 2025 में राजनीति के 15 साल पूरे होने के मौके पर इसके सीक्वल की बात कही थी. उस समय उन्होंने कहा था, “राजनीति की यात्रा तो अनवरत (लगातार) है, चलती ही रहती है. राजनीति 2 के लिए हमेशा से एक प्लान रहा है. हालांकि कास्टिंग और शूटिंग के मामले में अभी कुछ पक्का नहीं है, मैं अभी इस पर काम कर रहा हूं.”

जानें फिल्म राजनीति के बारे में

साल 2010 में फिल्म राजनीति सिनेमाघरों में रिलीज हुी थी. इसमें रणबीर कपूर  अजय देवगन, नाना पाटेकर, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी, नसीरुद्दीन शाह, कैटरीना कैफ ने मुख्य किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी महाभारत की कहानी से प्रेरित मानी जाती है. फिल्म में समर का किरदार निभाने वाले रणबीर राजनीति से दूर रहना चाहते हैं और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं होता. लेकिन परिवार में हुई एक दुखद घटना के बाद हालात ऐसे बनते हैं कि उन्हें राजनीति की दुनिया में कदम रखना पड़ता है. वहीं सूरज के रोल में अजय देवगन एक ऐसे बाहरी व्यक्ति के रूप में नजर आते हैं, जो अपनी अंदर कई पुरानी नाराज़गियां और दर्द लेकर आगे बढ़ता है. दूसरी तरफ इंदु का किरदार निभाने वाली कैटरीना कैफ एक ऐसे मोड़ पर खड़ी दिखाई देती हैं, जहां उन्हें अपने पर्सनल रिश्तों और राजनीतिक रिश्तों के बीच संतुलन बनाना पड़ता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *