Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित देह व्यापार मामले मे सील किए गए होटल शुभम पैलेस में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. चोर होटल से कई नल और एक टीवी चोरी कर ले गए, जबकि एक अन्य टीवी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला. होटल के विभिन्न कमरों में सामान भी बिखरा पड़ा था, जिससे मामले में चोरी के साथ-साथ महत्वपूर्ण साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका भी जताई जा रही है. पुलिस इस मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, होटल शुभम पैलेस को देह व्यापार मामले में 16 जून 2026 को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सील किया गया था. तीन जुलाई की शाम अरगोड़ा थाना की गश्ती टीम जब क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी, तब पुलिसकर्मियों की नजर होटल की पहली मंजिल पर पड़ी. नीचे के दोनों मुख्य गेट सील थे, लेकिन पहली मंजिल की खिड़की और दरवाजे खुले थे. इसके बाद तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने न्यायालय से अनुमति प्राप्त की. मजिस्ट्रेट के आदेश पर अंचल अधिकारी सुदीप्त राज, अरगोड़ा थाना के दारोगा सत्यम कुमार तथा मोबाइल एफएसएल टीम की मौजूदगी में होटल की सील खोली गई.
यह भी पढ़ें: पाकुड़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी के बाद करता था प्रताड़ित

कोर्ट के आदेश के बाद खोला गया होटल
जांच के दौरान ग्राउंड फ्लोर के दो कमरे बंद मिले, जबकि किचन खुला था और वहां से नल चोरी हो चुके थे. पहली मंजिल के तीनों कमरों के दरवाजे और खिड़कियां खुली मिलीं तथा दो कमरों से भी नल उखाड़ लिए गए थे. दूसरी मंजिल के एक कमरे से टीवी गायब मिला, जबकि तीसरी मंजिल पर एक टीवी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला. कई कमरों में कपड़े और अन्य सामान बिखरा हुआ था.
यह भी पढ़ें: IPS आलोक कुमार मित्तल BPRD के नए डीजी नियुक्त, ओडिशा के IPS जगमोहन मीणा ने दिया इस्तीफा


