चाईबासा: ‘गोली मार देंगे’… Facebook Messenger पर धमकी मिलने का आरोप, थाना पहुंचा मामला

Chaibasa : एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता रामहरि गोप ने फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से जान...

Palamu
फेसबुक मैसेंजर पर जान से मारने की धमकी का आरोप

Chaibasa : एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता रामहरि गोप ने फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए मुफ्फसिल थाना, चाईबासा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.  उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

रामहरि गोप ने लगाया आरोप 

शिकायत के अनुसार, रामहरि गोप ने आरोप लगाया है कि 5 जुलाई 2026 की रात करीब 9:23 बजे फेसबुक मैसेंजर पर किशन देवगम नाम के एक फेसबुक प्रोफाइल से उन्हें गोली मारने और जान से मारने की धमकी दी गई. उनका कहना है कि संबंधित चैट के स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य उनके पास सुरक्षित हैं, जिन्हें जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा. रामहरि गोप ने अपनी शिकायत में निष्पक्ष जांच कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और  सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के प्रावधानों के तहत उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चाईबासा तथा उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम को भी भेजी गई है.

ALSO READ: कोडरमा: बीज वितरण से लेकर सिंचाई योजनाओं तक की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *