Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: बीज वितरण से लेकर सिंचाई योजनाओं तक की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Koderma: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कृषि, आत्मा, मत्स्य, पशुपालन, गव्य विकास एवं भूमि संरक्षण विभाग के अंतर्गत...

Koderma DC
विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी

Koderma: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कृषि, आत्मा, मत्स्य, पशुपालन, गव्य विकास एवं भूमि संरक्षण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम कृषि एवं आत्मा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, जिनमें बीज विनिमय एवं वितरण कार्यक्रम, झारखंड राज्य मिलेट्स मिशन, किसान क्रेडिट कार्ड, सॉयल हेल्थ कार्ड, खेत बचाओ अभियान तथा बिरसा कृषि रथ योजना शामिल हैं, की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया, कि बीज विनिमय एवं वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों के बीच शत-प्रतिशत बीज वितरण सुनिश्चित किया जाए तथा सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पात्र किसानों तक पहुंचाया जाए.

पशुपालन विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

उपायुक्त ने पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए दुधारू गाय वितरण योजना (डेयरी परियोजना) के अंतर्गत 2, 5 एवं 10 दुधारू गाय वितरण, बकरा विकास योजना, उन्नत नस्ल के बकरा-बकरी वितरण, सूकर विकास योजना, उन्नत नस्ल के सूकर वितरण, बैकयार्ड लेयर कुक्कुट पालन योजना, ब्रॉयलर कुक्कुट पालन योजना, बत्तख चूजा वितरण योजना तथा जोड़ा बैल वितरण योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों का चयन पारदर्शी ढंग से करते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत योजनाओं का क्रियान्वयन एवं वितरण सुनिश्चित किया जाए.

योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन करने का निर्देश 

भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार योजना, चेक डैम निर्माण योजना, फील्ड बंड (मेड़बंदी) योजना, भूमि समतलीकरण योजना तथा सूक्ष्म सिंचाई योजना की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया, कि सभी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके.

बैठक में उप विकास आयुक्त रवि जैन, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विनीता, जिला मत्स्य पदाधिकारी विजय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी हिमांशु झा सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बोकारो: सदर अस्पताल की बड़ी सफलता, SNCU में 1.3 KG के नवजात को मिला जीवनदान

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *