Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची जिला अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम घोषित, 5 अप्रैल को गुमला से पहला मुकाबला

Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला क्रिकेट अंडर-15 प्रतियोगिता (2025-26) के लिए रांची जिला टीम की घोषणा...

Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला क्रिकेट अंडर-15 प्रतियोगिता (2025-26) के लिए रांची जिला टीम की घोषणा कर दी गई है. टीम अपना पहला मुकाबला 5 अप्रैल (रविवार) को हजारीबाग में गुमला के खिलाफ खेलेगी. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. टीम 4 अप्रैल 2026 को हजारीबाग के लिए रवाना होगी. सभी चयनित 15 खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया है कि वे 4 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे सरकारी बस स्टैंड ओवरब्रिज के पास टीम मैनेजर हिमांशु दास शेखर को रिपोर्ट करें.

ये भी पढ़ें : सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में तीसरे दिन गोलों की बरसात, जम्मू-कश्मीर, गोवा, हिमाचल और तमिलनाडु विजयी

प्रियांशी कारवां को कप्तान बनाया गया

घोषित टीम में प्रियांशी कारवां को कप्तान बनाया गया है, जबकि मरियम अयूब को विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. टीम में सृष्टि कुमारी, देवशी कुमारी, दिव्या सिंह, अनाया वर्मा, शानवी, आर्या कुमारी, ज्योति कुमारी, अनोखी वर्मा, प्रियांशु कुमारी, शानवी शर्मा, बबीता तिर्की, चांदनी सिंह और वेलेंसिया टोप्पो शामिल हैं. टीम के मैनेजर हिमांशु दास शेखर और कोच अंजना दूबे होंगी. रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है.

ये भी पढ़ें : झारखंड: पोस्टिंग का इंतजार कर रहे तीन पदाधिकारियों को बोकारो, रांची और हजारीबाग में मिली जिम्मेदारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *