Click Here
Click Here
Click Here

रांची: डार्क वेब के जरिए नीदरलैंड से मंगाया जा रहा नशा, नेटवर्क में शामिल युवक गिरफ्तार

रांची: ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. SSP राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के...

रांची: ड्रग्स के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. SSP राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए डार्क वेब के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने नीदरलैंड से पार्सल के जरिए मंगाए गए घातक ड्रग्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Also Read: Exclusive: गैंगस्टर से आतंकवादी बनेगा प्रिंस खान? पुलिस ने की तैयारी शुरू, मुख्यालय को भेजा गया प्रस्ताव

कैसे हुई गिरफ्तारी

घटना की शुरुआत 25 फरवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे हुई, एसएसपी को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली, सूचना थी कि डार्क वेब के जरिए मादक पदार्थ का एक पार्सल मंगवाया गया है, जिसकी डिलीवरी हेसल स्थित ओझा मार्केट के पास होनी है. जिसके बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को ने धर दबोचा. पूछताछ में युवक की पहचान कुमार अभिषेक के रूप में हुई.

जब पुलिस ने कुमार अभिषेक की विधिवत तलाशी ली, तो उसके पैंट की बाईं जेब से एक सफेद रंग का लिफाफा बरामद हुआ. जांच के दौरान लिफाफे पर NEDERLAND INTERNATIONAL लिखा एक टिकट लगा था. कार्ड के भीतर 100 LSD पैच (रंग-बिरंगे कागज के टुकड़े) पाए गए. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी कुमार अभिषेक ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी अविनाश कुमार के साथ मिलकर डार्क वेब के जरिए इस ड्रग्स को ऑर्डर किया था. उसने बताया कि इसके लिए क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से नीदरलैंड में भुगतान किया गया था और पार्सल डाक के जरिए मंगाया गया था.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *