रांची: साइबर गैंग के पांच अपराधी गिरफ्तार, 50 पासबुक और 26 डेबिट कार्ड बरामद

Ranchi: पुलिस ने अंतरजिला साइबर अपराधियों के एक गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों को...

Ranchi: पुलिस ने अंतरजिला साइबर अपराधियों के एक गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों को कांके रोड स्थित चांदनी चौक, धावन नगर के समीप रॉक व्यू अपार्टमेंट के एक फ्लैट से दबोचा गया. गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा निवासी काजल कुमार मंडल, रामगढ़ के आनंद कुमार, शाकिब अंसारी, आर्यन कुमार और बोकारो निवासी बिक्की कुमार शामिल है.

पासबुक, डेबिट कार्ड और फर्जी आधार कार्ड जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से 50 पासबुक, 26 डेबिट कार्ड, तीन फर्जी आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों के अलग-अलग नाम से आठ चेकबुक और 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इसकी जानकारी SSP राकेश रंजन ने प्रेस वार्ता में दी. इस दौरान सिटी एसपी पारस राणा, सदर डीएसपी संजीव बेसरा सहित गोंदा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

बरामद सामान
बरामद सामान

Also Read: झारखंड: चितरंजन रेलवे स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस से 39.99 लाख का लावारिस कैश बरामद, इनकम टैक्स विभाग को दी गई सूचना

फर्जी पहचान पत्र बनाकर खोलते थे अकाउंट

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अन्य लोगों के फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र बनाकर बैंक अकाउंट खोलते थे और उसी के जरिए साइबर अपराध को अंजाम देते थे. आरोपियों ने बताया कि जिस फ्लैट से उन्हें गिरफ्तार किया गया, वह “निखिल भैया” का है. उसी ने उन्हें वहां बुलाकर साइबर क्राइम करने का तरीका सिखाया था.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

SSP ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रॉक व्यू अपार्टमेंट में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं. सूचना के आधार पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार और उनकी टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान फ्लैट से सभी साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *