Click Here
Click Here
Click Here

रांची: गांधीनगर CCL अस्पताल में 20 फरवरी को फ्री हार्ट चेकअप कैंप

रांची: शहर के कांके रोड स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर में दिल के मरीजों के लिए बड़ी पहल...

रांची: शहर के कांके रोड स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के केंद्रीय अस्पताल, गांधीनगर में दिल के मरीजों के लिए बड़ी पहल की गई है. शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से यहां नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर (कार्डियक क्लिनिक) लगाया जाएगा.

इस विशेष शिविर में हैदराबाद के प्रसिद्ध यशोदा अस्पताल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कश्यप व्यास मरीजों की जांच करेंगे और जरूरी सलाह देंगे. दिल की बीमारी से परेशान सभी मरीज इस मुफ्त शिविर का लाभ उठा सकते हैं.

पुरानी जांच रिपोर्ट भी लाएं साथ

मरीज अपने पुराने इलाज की रिपोर्ट और जांच के कागज जरूर साथ लाएं, ताकि सही सलाह दी जा सके. CCL समय-समय पर देश के नामी विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाकर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता है. इसका मकसद है कि गंभीर बीमारियों का बेहतर इलाज लोगों को उनके घर के पास ही मिल सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *