Click Here
Click Here
Click Here

मानसून से पहले रांची तैयार: “ग्रीन ऑपरेशन” के तहत शहरभर में पेड़ों की छटाई और सफाई अभियान तेज

Ranchi: मानसून से पहले रांची नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. तेज बारिश और आंधी के दौरान...

Ranchi: मानसून से पहले रांची नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. तेज बारिश और आंधी के दौरान संभावित हादसों को रोकने के लिए निगम की हॉर्टिकल्चर शाखा शहरभर में युद्धस्तर पर पेड़ों की छटाई, सूखे पेड़ों की कटाई और पार्कों के सौंदर्यीकरण में जुटी हुई है. निगम का उद्देश्य शहर को सुरक्षित, सुंदर और ट्रैफिक जाम से मुक्त रखना है.

नगर निगम की दो विशेष टीमें लगातार अलग-अलग वार्डों और मुख्य सड़कों का निरीक्षण कर रही हैं. अप्रैल महीने से अब तक 334 पेड़ों की छटाई की जा चुकी है, जबकि 45 जगहों से गिरे पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ कराया गया है.

इन इलाकों में तेज अभियान

मोराबादी, एजी मोड़, कडरू, अशोक नगर, हटमा, चेशायर होम रोड, धुर्वा, मुरला पहाड़, मौसीबाड़ी रोड, रेडियम रोड चौक समेत कई इलाकों में खतरनाक शाखाओं को हटाने का काम तेजी से किया गया है. निगम की टीम स्टेडियम क्षेत्र, पुलिस अधिकारियों के आवासों के आसपास और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी लगातार निगरानी कर रही है.

पार्कों के सौंदर्यीकरण पर भी जोर

सिर्फ पेड़ों की छटाई ही नहीं, बल्कि शहर के पार्कों और उद्यानों को भी नया लुक देने की तैयारी चल रही है. घास कटिंग, पौधारोपण, फूलों की देखभाल और हरित सौंदर्य बढ़ाने का काम तेज कर दिया गया है, ताकि लोगों को स्वच्छ और आकर्षक वातावरण मिल सके.

ALSO READ: बोकारो:40 फीसदी छंटनी से बीजीएच पर गहरायेगा मानवीय संकट, जय झारखंड मजदूर समाज ने की आक्रोश व्यक्त

आपात स्थिति के लिए अलर्ट

मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निगम ने सभी संबंधित टीमों को अलर्ट मोड में रखा है. तेज हवा या बारिश के कारण पेड़ गिरने और सड़क बाधित होने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

नगर निगम ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की है. यदि किसी इलाके में पेड़ों की शाखाएं लटक रही हों या खतरे की स्थिति हो, तो लोग निगम के टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर सूचना दे सकते हैं. निगम की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *