Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची: अवैध नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, आरोपी फरार, भारी मात्रा में स्प्रिट जब्त

रांची: जिले के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसई सेसई गांव में अवैध मिनी नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है. शुक्रवार को...

रांची: जिले के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसई सेसई गांव में अवैध मिनी नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है. शुक्रवार को झारखंड उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह  कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब, स्प्रिट, खाली बोतलें, ढक्कन और नकली लेबल बरामद किए गए हैं.

मुख्य आरोपी फरार

हालांकि, छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य अभियुक्त मौके से फरार हो गया. जिस घर मे ये फैक्टरी चल रही थी अब उसके मकान मालिक पर उत्पाद विभाग केस करने की तैयारी कर रहा है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि काफी समय से इस क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं. जांच के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की, जहां एक अस्थायी ढांचे में अवैध शराब बनाने की पूरी व्यवस्था पाई गई. मौके से जब्त स्प्रिट और रसायनों का उपयोग कर नकली ब्रांड के नाम पर शराब तैयार की जा रही थी, जिसे आसपास के इलाकों में खपाया जा रहा था.

भारी मात्रा में सामान जब्त

अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामग्री की मात्रा इतनी अधिक है कि इससे बड़े पैमाने पर निकाय चुनाव के दौरान आपूर्ति की जा सकती थी. टीम ने सभी जब्त सामान को कब्जे में लेकर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है. फरार अभियुक्त की पहचान की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *