रांची : झारखंड में मेडिकल कॉलेजों के डिजाइन में होगा बड़ा बदलाव, हाई-लेवल एक्सपर्ट कमेटी गठित

अस्पतालों की कार्यक्षमता सुधारने के लिए आईसीयू, ओटी और इमरजेंसी की नई वैज्ञानिक प्लानिंग होगी लागू Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के...

अस्पतालों की कार्यक्षमता सुधारने के लिए आईसीयू, ओटी और इमरजेंसी की नई वैज्ञानिक प्लानिंग होगी लागू

Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और मरीजों के अनुकूल बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने निर्माणाधीन और संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों की संरचना और योजना में सुधार के लिए एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है. हालिया निरीक्षणों में यह बात सामने आई थी कि कई अस्पतालों में आईसीयू, सीसीयू, एचडीयू, ऑपरेशन थिएटर, आईपीडी, रेडियोलाजी सेंटर और डायग्नोस्टिक सेंटरों की स्थिति वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप नहीं है. इससे मरीजों की आवाजाही और इलाज की प्रक्रिया प्रभावित होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अब अस्पतालों के डिजाइन की समीक्षा कर उन्हें पुनर्गठित करने का निर्णय लिया है. इस विशेषज्ञ समिति में रिम्स रांची के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों को शामिल किया गया है. इनमें डॉ हेमंत नारायण (कार्डियोलॉजी), डॉ प्रदीप कुमार भट्टाचार्य शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका ने लाइव वीडियो कॉल पर फांसी लगाकर दे दी जान, 29 अप्रैल को होनी वाली थी सगाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *