Click Here
Click Here
Click Here

रांची: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 950 से ज्यादा पेटी नकली शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Ranchi: रांची में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह के निर्देश...

Ranchi: रांची में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह के निर्देश पर विभाग की टीम ने नगड़ी, धुर्वा और रातू इलाके में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान टीम ने 950 पेटी से अधिक अवैध विदेशी शराब बरामद की. शुरुआती जानकारी में इसे नकली शराब बताया जा रहा है, जिसे रांची के ग्रामीण और आसपास के इलाकों में खपाने की तैयारी थी.

कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने एक शराब तस्कर राहुल नायक को गिरफ्तार किया है. वहीं, शराब की सप्लाई में इस्तेमाल किए जा रहे एक कार और दो पिकअप वैन को भी जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि यह शराब दूसरे जिले से रांची लाई गई थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. जब्त शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है.

ALSO READ: Newswave Expose: झारखंड के मजदूरों का आधार तो है पर पहचान नहीं, सिर्फ 20 हजार को ही मिली है पहचान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *