Click Here
Click Here
Click Here

रांची : फोरेंसिक उपकरण खरीद में बड़ा घोटाला? भाजपा का हेमंत सरकार पर तीखा हमला

Ranchi: झारखंड में फोरेंसिक डिटेक्टिव उपकरण की खरीद को लेकर सियासी बवाल तेज हो गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य...

Ranchi: झारखंड में फोरेंसिक डिटेक्टिव उपकरण की खरीद को लेकर सियासी बवाल तेज हो गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और उच्चस्तरीय जांच की मांग की. आदित्य साहू ने कहा कि सरकार ने उपकरणों की खरीद में भारी गड़बड़ी की है. उनके मुताबिक, जिस मशीन को दिल्ली में करीब 19 लाख रुपये में खरीदा गया, उसी मशीन को झारखंड में लगभग 75 लाख रुपये में खरीदा गया. उन्होंने इसे “खुलेआम लूट” बताया.

झारखंड में हर स्तर पर भ्रष्टाचार : आदित्य साहू

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि राज्य में हर स्तर पर भ्रष्टाचार हावी है. पंचायत से लेकर सचिवालय तक. बिना पैसे के काम नहीं हो रहा और आम जनता परेशान है. साहू ने कहा कि गरीबों को पेंशन नहीं मिल रही, छात्रों को किताब और छात्रवृत्ति के लिए भटकना पड़ रहा है और मरीजों को दवाइयों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

खजाने का दुरुपयोग कर रही हेमंत सरकार : आदित्य साहू

भाजपा नेता ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर खजाने का दुरुपयोग कर रही है, जो बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने इसे “भ्रष्टाचार की हद” करार दिया. आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री से मांग की कि अगर सरकार बेदाग है तो तुरंत इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. साथ ही, खरीद से जुड़े सभी दस्तावेज जब्त कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *