Click Here
Click Here

रांची: ड्रामा बार संचालक के भाई को अगवा कर रॉड-चेन से की बेरहमी से पिटाई, 51 हजार रुपये लूट फरार हुए बदमाश

Ranchi: राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र के न्यूक्लियस मॉल के बगल में स्थित ड्रामा बार के संचालक गौरव सिंह के भाई सौरभ...

_Ranchi
मारपीट की एआई इमेज

Ranchi: राजधानी के लालपुर थाना क्षेत्र के न्यूक्लियस मॉल के बगल में स्थित ड्रामा बार के संचालक गौरव सिंह के भाई सौरभ सिंह (26 वर्ष) को कार सवार अपराधियों ने अगवा कर लिया. मुख्य आरोपी शाहिल उर्फ शोहेल (हिन्दपीढ़ी निवासी) ने अपने 10-12 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर सौरभ को धुन्की बार के पास से जबरन गाड़ी में उठा लिया. इसके बाद आरोपी उसे हिन्दपीढ़ी ले गए, वहां पहले से घात लगाए बैठे कमरान, लक्की, सेकी और पारस सहित 25-30 अन्य लोगों ने लोहे की रॉड, हॉकी स्टिक और चेन से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया और उससे बार के 51,700 लूट लिए. इतना ही नहीं, पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसे डंगराटोली चौक के पास फेंककर भाग गए. पीड़ित ने लालपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

क्या है मामला?

रविवार की सुबह करीब 03:30 बजे सौर मंगला बसंती अपार्टमेंट (लालपुर) में रहने वाले सौरभ सिंह जब अपने भाई के ड्रामा बार से लौट रहे थे, तभी धुन्की बार के समीप एक चार पहिया वाहन ने उनका रास्ता रोका. गाड़ी से उतरे शाहिल उर्फ शोहेल और उसके 12 साथियों ने सौरभ को जबरन गाड़ी के अंदर खींचना शुरू किया. सौरभ द्वारा विरोध किए जाने पर चलती गाड़ी में ही उनके साथ मारपीट की गई. अकेला पाकर आरोपी उन्हें सीधे हिन्दपीढ़ी इलाके में ले गए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

हिन्दपीढ़ी में पीट कर किया अधमरा

हिन्दपीढ़ी पहुंचते ही वहां पहले से हथियारों के साथ मौजूद कमरान, लक्की और सेकी ने अपने 20-25 अज्ञात दोस्तों के साथ मिलकर सौरभ पर जानलेवा हमला बोल दिया. रॉड, हॉकी स्टिक और लोहे की मोटी चेनों से सौरभ को बेरहमी से पीटना शुरू किया. इस बर्बर हमले में सौरभ का सिर फट गया और पूरा चेहरा व शरीर खून से लथपथ हो गया.

जेब में रखे 51,700 लूटे और डंगराटोली चौक पर फेंका

मारपीट के दौरान ही आरोपी लक्की और पारस ने पीड़ित की जेब में रखे बार के कलेक्शन के 51,700 लूट लिए. अधमरी हालत में सौरभ को वापस गाड़ी में लादा गया और डंगराटोली चौक के पास लाकर सड़क पर फेंक दिया गया. भागते समय अपराधियों ने पीड़ित को धमकी भरे शब्दों में कहा, अगर पुलिस के पास गए, तो अगली बार जिंदा नहीं बचोगे.

पुलिस मामले की जांच में जुटी, कॉल डिटेल्स खंगाल रही

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सौरभ सिंह ने किसी तरह लालपुर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर शाहिल, कमरान, लक्की, सेकी और पारस समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ अपहरण, जानलेवा हमला, लूटपाट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस दिए गए मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों के लोकेशन और कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाल रही है. लालपुर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सभी पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: BREAKING: राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, रोशितस्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, अधिसूचना जारी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *