Ranchi : झारखंड में नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की शुरुआत होने जा रही है. राज्य सरकार द्वारा “नशा मुक्त झारखंड” अभियान के तहत 15 जून को एक बड़े फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम की अगुवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे, जो इस मुहिम को राज्य के हर कोने तक पहुंचाने का संदेश देंगे. अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना और समाज में इसके प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना है. सरकार ने ‘हमारा उद्देश्य–नशा मुक्त हो झारखंड प्रदेश’ का संदेश दिया है, जो इस पहल की गंभीरता और दिशा को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: दावे कागजी, इंतजाम पानी-पानी, मानसून की पहली धमक में ही स्मार्ट रांची सरेंडर, निगम और बिजली विभाग का निकला दिवाला
नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को खोखला करता है
यह कार्यक्रम दोपहर 2:15 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों और आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. इसके माध्यम से स्कूल-कॉलेजों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाने की रणनीति भी तय की जाएगी. सरकार का मानना है कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को खोखला करता है. ऐसे में यह अभियान केवल सरकारी पहल नहीं, बल्कि जन आंदोलन का रूप लेने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
यह भी पढ़ें: संगठन मजबूत करने में जुटें आजसू कार्यकर्ता, जनसमस्याओं को लेकर तेज करें संघर्ष : सुदेश महतो


