चक्रधरपुर: गार्ड बैरक शीतला माता पूजा के तीसरे दिन मां पार्वती-गणेश के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Chakradharpur: रेलवे कॉलोनी स्थित गार्ड बैरक में आयोजित श्री श्री शीतला माता पूजा महोत्सव के तीसरे दिन रविवार शाम श्रद्धालुओं ने मां...

Sheetala Mata Puja
मां पार्वती-गणेश के दर्शन को पहुंचे नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव, नगर उपाध्यक्ष विजय कुमार साव एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई

Chakradharpur: रेलवे कॉलोनी स्थित गार्ड बैरक में आयोजित श्री श्री शीतला माता पूजा महोत्सव के तीसरे दिन रविवार शाम श्रद्धालुओं ने मां पार्वती एवं भगवान गणेश के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर पूजा-अर्चना की. पूजा पंडाल में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए माता का आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा समिति द्वारा पंडाल को भव्य एवं आकर्षक रूप से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति गीतों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा. महिलाओं, युवतियों एवं बच्चों ने भी बड़ी संख्या में पूजा में भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की.

शीतला माता पूजा हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का प्रतीक

इस अवसर पर चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव, नगर उपाध्यक्ष विजय कुमार साव एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई भी पूजा पंडाल पहुंचे और मां शीतला की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि शीतला माता पूजा हमारी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है. ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं.

वहीं, नगर उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने कहा कि गार्ड बैरक में आयोजित शीतला माता पूजा वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही है. बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाती है. भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि मां शीतला की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे. धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं. उन्होंने पूजा समिति द्वारा किए गए भव्य आयोजन की सराहना करते हुए सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें: रांची: ड्रामा बार संचालक के भाई को अगवा कर रॉड-चेन से की बेरहमी से पिटाई, 51 हजार रुपये लूट फरार हुए बदमाश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *