केरसई में विराट हिंदू सम्मेलन, हिंदुत्व की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान

केरसई: केरसई में गुरुवार को देवी मंडप के पास विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप...

केरसई में विराट हिंदू सम्मेलन

केरसई: केरसई में गुरुवार को देवी मंडप के पास विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, विश्व हिंदू परिषद सिमडेगा के जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, जैन मुनि डॉ. पद्मराज, विहिप जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर मिश्रा तथा जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख विकास साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने सम्मेलन में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए धर्म और संस्कृति पर अपने विचार रखे.

आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी संस्कृति पर गर्व करना सिखाना होगा

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, कि यह केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प है. हजारों वर्षों से हिंदू समाज ने इस देश की सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को संजोकर रखा है. आज समय आ गया है कि हम अपनी पहचान को और मजबूत करें. हमें संगठित और जागरूक रहना होगा तथा अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी संस्कृति, धर्म और परंपराओं पर गर्व करना सिखाना होगा. उन्होंने सभी लोगों से हिंदुत्व की रक्षा के लिए माता, गौ माता, मठ-मंदिर, मातृभूमि और धर्म ग्रंथों की रक्षा करने का आह्वान किया.

प्रकृति से जुड़ाव ही सनातन सभ्यता की पहचान

विहिप जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी प्रकृति से जुड़ाव ही सनातन सभ्यता की पहचान है. हम प्राचीन काल से ही प्रकृति के पूजक रहे हैं. उन्होंने अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाए रखने के लिए संगठित रहने की बात कही.

जैन मुनि डॉ. पद्मराज महाराज ने कहा कि जीवन में परिस्थिति कैसी भी हो, हमें अपने धर्म और संस्कारों पर दृढ़ रहना चाहिए. उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन पर भी प्रकाश डाला.

आरएसएस के जिला संघ चालक श्रवण बड़ाईक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के इतिहास और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए पांच परिवर्तन से लोगों को अवगत कराया और उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही.

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया समापन 

कार्यक्रम में श्याम सुंदर मिश्रा, सोनी पैकरा सहित कई लोगों ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि गुप्ता, प्रणव प्रसाद, विकास कुमार, रविंद्र बड़ाईक सहित गांव के कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम का मंच संचालन संदीप नाग ने किया. कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया.

यह भी पढ़ें:  रांची: नगर निगम ने सरकारी भवनों से हटाया अवैध कब्जा, डांस क्लास बंद कर भवन में लगाया ताला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *