Ranchi: श्रावण माह-2026 में पहाड़ी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट हो गया है. इसी को लेकर आज उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार ने पहाड़ी मंदिर और आसपास के इलाकों का जायजा लिया. इसके बाद निगम कार्यालय में नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में मंदिर क्षेत्र की सफाई, रोशनी, जल निकासी, पार्किंग और श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था पर चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि श्रावण माह में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए सभी जरूरी काम समय पर पूरे किए जाएं.
नगर निगम ने दिए ये प्रमुख निर्देश
पहाड़ी मंदिर और आसपास के इलाके में रोजाना सफाई कराई जाए.
नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए.
जहां खुले नाले हैं, वहां स्लैब लगाने का काम किया जाए.
मंदिर जाने वाले रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए.
सड़क और फुटपाथ पर ठेला, दुकान या अस्थायी कब्जा नहीं होने दिया जाए.
अवैध रूप से खड़े ट्रक, टेम्पो और मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई की जाए.
खराब स्ट्रीट लाइट तुरंत ठीक कराई जाए.
रास्ते में बाधा बन रही पेड़ों की डालियों की छंटाई कराई जाए.
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थल तैयार किए जाएं.
मंदिर क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाए और सखुआ महोत्सव आयोजित किया जाए.
पूरे पहाड़ी मंदिर क्षेत्र को नो प्लास्टिक जोन बनाया जाए.
सिंगल यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें: धनबाद में देश के उत्तर-पूर्व हिस्से का पहला अनोखा हेलमेट आकार का ट्रैफिक पुलिस बूथ तैयार, SSP ने किया उद्घाटन


