Click Here
Click Here

गिरिडीह के गांवा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 50 से अधिक लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Giridih: गिरिडीह जिले के गांवा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को गांवा एवं तिसरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक, बीएलए प्रशिक्षण शिविर...

Giridih: गिरिडीह जिले के गांवा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को गांवा एवं तिसरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक, बीएलए प्रशिक्षण शिविर एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. खास बात यह रही कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली.

50 से अधिक लोगों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

कार्यक्रम में वहाब खान के नेतृत्व में 50 से अधिक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा. इनमें दिलीप रविदास, अफजल राजा, देव कुमार दास, सुजीत चौधरी, चंदन चौधरी, मोहम्मद इस्लाम अंसारी, मोहम्मद नसीमुद्दीन, मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद रुस्तम, निशा कुमारी, चंदा देवी, हिंदू देवी, मंजरी देवी, रूपा देवी, रंजू देवी, विमला देवी, प्रद्युम्न कुमार, राहुल चौधरी, कासिम आलम, मदन मिस्त्री, मोहम्मद मुर्तजा, दिनेश महतो, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद हामिद, जाहिद आलम, जमील आलम, कमला देवी, ईश्वर रविदास समेत कई अन्य लोग शामिल थे. नवसदस्यों का स्वागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, विधानसभा प्रभारी हसनैन आलम, गांवा प्रखंड प्रभारी सुदामा राम एवं प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया.

add1

राहुल गांधी की विचारधारा से प्रेरित होकर जुड़े कार्यकर्ता

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि सभी नए सदस्य कांग्रेस की विचारधारा और नेता राहुल गांधी के विचारों से प्रेरित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की पहली प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान होना चाहिए. जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उसका निराकरण करना ही एक सच्चे नेता की पहचान है. बैठक के दौरान सतीश केडिया ने कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय और सजग होकर कार्य करना होगा.

ALSO READ: लोहरदगा: मतदाता सूची पुनरीक्षण में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी, 30 जून को सभी बूथों पर बीएलओ-बीएलए-2 की होगी बैठक

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

वहीं विधानसभा प्रभारी हसनैन आलम ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि समाज में नफरत फैलाने वाली ताकतों का मुकाबला संगठन की मजबूती और एकता से ही किया जा सकता है. कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रखंड प्रभारी सुदामा राम, महासचिव जुनेद आलम, अनिल चौधरी, मरगूब आलम, जीशान आलम, इंद्रदेव सिंह, तिसरी प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, चंदन यादव, सभी मंडल अध्यक्ष, जिला सचिव तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि लंबे समय के बाद प्रखंड स्तरीय बैठक में महिलाओं और कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जो संगठन की बढ़ती सक्रियता और जनाधार का संकेत है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *