Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

रांची पुलिस ने कुसई चौक के पास जुआ खेल रहे 10 जुआरी को किया गिरफ्तार, नकद और बाइक बरामद

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा इलाके से पुलिस ने दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कुल 53,000 रुपये नकद,...

Ranchi: राजधानी रांची के डोरंडा इलाके से पुलिस ने दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से कुल 53,000 रुपये नकद, ताश के पत्ते, छह मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है. रांची एसएसपी को जानकारी मिली थी कि डोरंडा इलाके में जुआ का खेल चल रहा है. इसके बाद पुलिस की एक टीम बनायी गयी. टीम ने कुसई चौक स्थित सच्चिदानन्द स्कूल के आगे एक एलवेस्टर के मकान में छापेमारी की. पुलिस की अचानक घेराबंदी से जुआरी भाग नहीं सके और रंगेहाथ पकड़े गए. गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं- उत्तम महतो, बिट्टू तिर्की, अजय तिर्की, विजय तिर्की, राहुल कच्छप, जेवियर लकड़ा, शुभम कुमार, परवीन कुमार साहू, अवधेश पांडेय और संजीत कुमार राम. ये सभी रांची के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: जनता का अंतिम विकल्प पुलिस है, इसलिए हर समस्या का समाधान करें : आईजी शैलेन्द्र कुमार सिंह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *