Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : प्रोफेसर डॉ. सुभाष चंद्र मिश्रा को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि, एवीबीपी ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

Palamu: प्रोफेसर डॉ. सुभाष चंद्र मिश्रा के निधन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मेदिनीनगर इकाई ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. डॉ....

Palamu: प्रोफेसर डॉ. सुभाष चंद्र मिश्रा के निधन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, मेदिनीनगर इकाई ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. डॉ. सुभाष चंद्र मिश्रा अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर रहते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. उन्होंने संगठन के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मौके पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रोफेसर डॉ. सुभाष चंद्र मिश्रा की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें.

प्रोफेसर डॉ. सुभाष चंद्र मिश्रा के योगदान को किया गया याद

सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि प्रोफेसर डॉ. सुभाष चंद्र मिश्रा का शिक्षा जगत एवं समाज के प्रति दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. उनका व्यक्तित्व सरल, सौम्य एवं प्रेरणादायी था. उनके विचारों और कार्यों से आने वाली पीढ़ियाँ निरंतर प्रेरणा लेती रहेंगी. मौके पर एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री अमित तिवारी, पूर्व कार्यकर्ता शुभम गुप्ता, सुजीत मिश्रा, प्रदेश सह मंत्री अभय वर्मा, विभाग संयोजक रामाशंकर पसवान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्कर्ष तिवारी, नगर मंत्री किसलय दुबे, नगर सह मंत्री गगन सिंह, नगर कार्यालय मंत्री अभय पांडे, नगर कार्यकारिणी सदस्य मयूरेश द्विवेदी, कॉलेज अध्यक्ष चित्तेश पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *